ishantimes

Upcoming Games

Follow Us On

किसान हुए परेशान, राजकीय नलकूप की नाली निर्माण कार्य में ढकी

भदोही।(राजेश जायसवाल, ईशान टाइम्स)।
जनपद भदोही के ब्लॉक अभोली अंतर्गत गौरा गांव में स्थित राजकीय नलकूप संख्या 189 बीजी की नाली को नेशनल हाईवे 731B के निर्माण कार्य के दौरान ढक दिए जाने से किसान परेशान हैं।

बता दें कि पहले रोड क्रॉस कर नलकूप की नाली के लिए साइफन बनाया गया था, जिससे खेतों तक पानी की आपूर्ति सुचारू रूप से होती थी। मगर, हाईवे निर्माण कार्य के दौरान उस साइफन को तोड़कर मिट्टी से भर दिया गया, जिससे सिंचाई की व्यवस्था पूरी तरह बाधित हो गई है।

ग्रामीण किसानों ने बताया कि नाली बंद होने से खेतों में सिंचाई नहीं हो पा रही है, जिससे रबी की फसल बर्बाद होने का खतरा है। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही नाली का निर्माण पुनः नहीं कराया गया, तो वे बड़े आंदोलन को बाध्य होंगे।

इस दौरान लल्लन पांडे, राम इकबाल पांडे, अभय कुमार पांडे, आशुतोष पांडे, दिलीप कुमार पांडे समेत कई किसानों ने -प्रदर्शन करते हुए नाली निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करने की मांग की।

Scroll to Top