
भदोही( राजेश जायसवाल, ईशान टाइम्स)आगामी त्योहारों को देखते हुए आज अपर पुलिस अधीक्षक श्री शुभम अग्रवाल द्वारा जनपद के सभी थानों पर स्थित त्योहार रजिस्टर का निरीक्षण किया गया। इस रजिस्टर में त्योहारों के दौरान संभावित जोखिम, सुरक्षा व्यवस्था, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, मेले, धार्मिक स्थलों व प्रमुख संस्थानों से जुड़ी सभी जानकारी दर्ज होती है।
निरीक्षण के दौरान सभी थानों ने अपना-अपना त्योहार रजिस्टर प्रस्तुत किया। अपर पुलिस अधीक्षक ने रजिस्टर में अंकित व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन करते हुए यह सुनिश्चित किया कि त्योहारों के समय किसी भी अप्रिय घटना की संभावना न रहे। उन्होंने सुरक्षा प्रबंधों को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।
महोदय ने चेकिंग के दौरान पाई गई कमियों को तत्काल सुधारने हेतु संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान जनपद में शांति, सुरक्षा और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है।



