ishantimes

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निरीक्षण

;

सीईओ यमुना प्राधिकरण राकेश कुमार सिंह के कार्यों से संतुष्ट नजर आए योगी आदित्यनाथ

गौतमबुद्धनगर( मनोज वत्स )
उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को जेवर स्थित निर्माणाधीन नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NIA) का विस्तृत स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री विशेष रूप से यमुना प्राधिकरण के सीईओ राकेश कुमार सिंह द्वारा किए जा रहे कार्यों से संतुष्ट दिखाई दिए। एयरपोर्ट क्षेत्र से संबंधित अवसंरचना, कनेक्टिविटी और भूमि विकास कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री ने उनकी सराहना की।

व्यापक निरीक्षण—टर्मिनल, सुरक्षा व्यवस्था और ट्रैफिक प्लान की समीक्षा

मुख्यमंत्री ने एयरपोर्ट टर्मिनल, उद्घाटन स्थल, सुरक्षा प्रबंधन, ट्रैफिक व्यवस्था और निर्माण प्रगति का बारीकी से निरीक्षण किया।
उन्होंने संबंधित सभी विभागों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।

एयरपोर्ट बोर्डरूम में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

निरीक्षण के बाद सीएम ने एयरपोर्ट बोर्डरूम में समीक्षा बैठक की। बैठक में उपस्थित थे—

मा0 मंत्री नगर विमानन मंत्रालय

सचिव एवं अपर मुख्य सचिव नागरिक उड्डयन

डीजी, डीजीसीए

डीजी, BCAS

DIG, CISF

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के वरिष्ठ अधिकारी

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (NIAL) के सीईओ व नोडल अधिकारी

जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारी

निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि

बैठक में परियोजना की वर्तमान स्थिति और उद्घाटन तैयारियों पर विस्तृत प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया गया।

सीईओ राकेश कुमार सिंह के काम की मुख्यमंत्री ने की सराहना

मुख्यमंत्री योगी ने समीक्षा के दौरान कहा कि—
“यमुना प्राधिकरण द्वारा एयरपोर्ट से जुड़े कार्यों को तेज़ी और बेहतर समन्वय के साथ आगे बढ़ाया गया है। सीईओ राकेश कुमार सिंह और उनकी टीम ने अपेक्षित कार्यों को समय से पूरा किया है।”

सीएम ने आगे निर्देश दिया कि यमुना प्राधिकरण, NIAL, BCAS व CISF सभी मिलकर सुरक्षा व तकनीकी तैयारियों को सर्वोत्तम स्तर पर जल्द से जल्द पूरा करें।

सुरक्षा मानकों को शीघ्र पूर्ण करने पर जोर

मुख्यमंत्री ने BCAS व CISF अधिकारियों के साथ समन्वय मजबूत करने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी सुरक्षा मानक तुरंत सर्वोत्तम गुणवत्ता के साथ पूरे हों और सिक्योरिटी क्लीयरेंस शीघ्र प्राप्त किया जाए।

एयरपोर्ट उद्घाटन—एक रनवे के साथ शुरुआत

बैठक में दी गई प्रमुख जानकारी:

उद्घाटन के समय एयरपोर्ट एक रनवे के साथ शुरू होगा।

प्रारंभिक यात्री क्षमता 1.2 करोड़ वार्षिक होगी।

पूर्ण विकास के बाद इसमें 5 रनवे होंगे।

एयरपोर्ट 11,750 एकड़ क्षेत्र में फैलेगा।

पूर्ण क्षमता पर एयरपोर्ट 30 करोड़ यात्रियों को सेवा देगा, जिससे यह दुनिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट्स में शामिल होगा।

वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की उपस्थिति

इस अवसर पर उपस्थित रहे—

मा0 मंत्री लोक निर्माण विभाग बृजेश सिंह

मा0 विधायक जेवर धीरेन्द्र सिंह

मा0 राज्यसभा सांसद सुरेन्द्र नागर

अपर मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश दीपक कुमार

मंडलायुक्त मेरठ भानू चंद्र गोस्वामी

पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह

जिलाधिकारी मेधा रूपम
साथ ही शासन, प्रशासन एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Scroll to Top