ishantimes

Upcoming Games

Follow Us On

भदोही में साइबर अपराध से बचाव को लेकर पुलिस का जागरूकता अभियान शुरू

भदोही, 5 नवम्बर 2025(राजेश जायसवाल,ईशान टाइम्स)
साइबर अपराधों की रोकथाम और आम नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से भदोही पुलिस द्वारा जिलेभर में व्यापक साइबर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक श्री अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्री शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में जनपदीय साइबर थाना/सेल व जनपद के सभी थानों की साइबर टीमों द्वारा विभिन्न स्थानों पर जन चौपाल का आयोजन किया जा रहा है।

इसी क्रम में आज हरिहरनाथ मंदिर परिसर, ज्ञानपुर में साइबर थाना/सेल की टीम — का. कन्हैया कुमार, का. मान सिंह, उपनिरीक्षक ओम प्रकाश यादव व आरक्षी विनोद कुमार यादव ने उपस्थित लोगों को साइबर फ्रॉड से बचाव के उपाय बताए।
लोगों को अनजान नंबरों से आए कॉल व संदेशों से सावधान रहने, संदिग्ध लिंक या APK फाइल्स न खोलने, तथा सोशल मीडिया पर निजी जानकारी साझा न करने की सलाह दी गई।

साथ ही यह भी बताया गया कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी या वित्तीय धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें या cyber.gov.in पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराएं।

इस दौरान उपस्थित नागरिकों को जागरूकता संबंधी पंपलेट भी वितरित किए गए। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि साइबर अपराध से बचाव का सबसे बड़ा हथियार सावधानी और जागरूकता है।

Scroll to Top