
भदोही ( राजेश जायसवाल, ईशान टाइम्स)।
थाना सुरियावां पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में चोरी गया आभूषण व घरेलू सामान बरामद हुआ। ग्राम महजूदा निवासी छंटकी लाल कन्नौजिया ने घर में हुई चोरी की सूचना दी थी। जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम कसियापुर-सदौवपुर मार्ग पुलिया से गोविन्दा कन्नौजिया व विवेक पाठक को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 03 अंगूठी पीली धातु, 06 मीना सफेद धातु, टूटी चैन, परात, पंखा, ₹1000 नगद व तार बरामद हुआ। पूछताछ में दोनों ने ग्राम निदिउरा पट्टी बेजांव से समरसेबल चोरी कर बेचने की बात स्वीकार की। पुलिस ने मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी कर आगे की कार्रवाई की है।
गिरफ्तारी टीम: उ.नि. हरिकेश सिंह, का. आशीष चौहान, का. पवन यादव।




