ishantimes

Upcoming Games

Follow Us On

पंचकूला में एनएसयूआई का सिग्नेचर कैंपेन, छात्रों ने की ‘वोट चोरी’ मामले की निष्पक्ष जांच की मांग

PG कॉलेज पंचकूला में एनएसयूआई का सिग्नेचर कैंपेन, छात्रों ने की ‘वोट चोरी’ मामले की निष्पक्ष जांच की मांग

पंचकूला : (ईशान राय ,ईशान टाइम्स) एनएसयूआई पंचकूला की ओर से आज सेक्टर-1 स्थित पीजी कॉलेज में सिग्नेचर कैंपेन का सफल आयोजन किया गया। इस अभियान में बड़ी संख्या में छात्रों ने भाग लिया और एकजुटता का परिचय देते हुए सरकार से ‘वोट चोरी’ मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

कार्यक्रम का नेतृत्व एनएसयूआई जिला प्रधान नीतीश रावल ने किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में युवाओं की आवाज सबसे ताकतवर होती है और जब अन्याय या अनियमितता होती है, तो युवाओं को आगे आकर सच्चाई के लिए लड़ना चाहिए।

इस दौरान छात्रों ने अपने हस्ताक्षर कर मांग पत्र भरा और कहा कि “युवा शक्ति अब जाग चुकी है, हम न्याय की लड़ाई जारी रखेंगे।”

Scroll to Top