ishantimes

Upcoming Games

Follow Us On

जिलाधिकारी कार्यालय पहुच मुआवजें की मांग की


बांदा-(सनम खान)।बेमौसम बरसात से किसानों की सैकड़ो बीघे की फसल बर्बाद हो गयी है।धान की खराब हुई फसल हाथ में लेकर जिलाधिकारी कार्यालय किसान पहुच गए।जौरही गांव के दो दर्जन किसानों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुचकर ज्ञापन देते हुए अपनी पीड़ा बतायी।किसानों ने बताया कि बेमौसम बरसात के कारण पूरे तरीके से हमारी फसलें खराब हो चुकी है।बरसात के कारण ही किसान आगे भी रवि की बुवाई नही कर पा रहे है।जिलाधिकारी के माध्यम से किसानों ने सरकार से मुआवजे की मांग की है।ज्ञापन देने मे अशोक कुमार राजपूत,जीतू सिंह,लवलेश,रामबाबू,छोटेलाल, जितेन्द्र सिंह,केशन,युवराज,चुन्नीलाल,सत्यम शर्मा आदि दो दर्जन किसान मौजूद रहे।

Scroll to Top