
भदोही:( राजेश जायसवाल, ईशान टाइम्स)।
बाबूसराय के समीप गुड़िया गांव स्थित NH-19 पर मंगलवार को चलते हुए एक कार में अचानक आग लग गई।
आग लगने की घटना से अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, कार चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते गाड़ी से छलांग लगा दी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
सूचना पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।




