ishantimes

Upcoming Games

Follow Us On

आपदा ग्रस्त घोषित करने की मांग,सौपा ज्ञापन



बांदा-(सनम खान )।कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मिल कर ज्ञापन सौपा।ज्ञापन के माध्यम से जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि जनपद आजादी के 78 वर्ष व्यतीत हो जाने के उपरांत भी अति पिछड़ा जिला है।यहां किसी भी प्रकार का कोई उधोग धंधा नही है।यहां की 80 प्रतिशत जनता कृषि पर निर्भर है।बे मौसम 5 दिनों तक निरंतर चली बारिश से प्रमुख फसलें जैसे धान,अरहर,मूंगफली सहित हरी सब्जियां नष्ट हो गई है।जिससे किसानों को करोड़ों की आर्थिक छति पहुंची है।मांग की गई कि जनपद के प्रत्येक परगना मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया जाए कि लेखपालों के माध्यम से जिले के अंदर सर्वे कराकर अभिलंब किसानों को उचित मुआवजा प्रदान किया जाए व जिले को आपदा ग्रस्त घोषित किया जाए।जिलाधिकारी ने आश्वस्त किया है कि हमने निर्देश जारी किए हैं कि प्रत्येक लेखपाल जिम्मेवारी से सर्वे कर तहसील व एसडीएम को अवगत कराएंगे।उचित मुआवजा निर्धारित कर किसानों को दिया जाएगा। प्रतिनिधि मंडल में संकठा प्रसाद त्रिपाठी,मो0 इदरीश खान,सत्य प्रकाश द्विवेदी,भैया लाल पटेल रहे।

Scroll to Top