ishantimes

Upcoming Games

Follow Us On

असमय बारिश से फसलें बर्बाद, किसानों पर संकट — सपा प्रदेश सचिव आरिफ सिद्दीकी ने की मुआवजे की मांग

मुख्यमंत्री से विशेष सर्वेक्षण कर प्रभावित किसानों को तत्काल राहत देने की अपील

भदोही, 5 नवम्बर 2025(राजेश जायसवाल,ईशान टाइम्स)
समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव आरिफ सिद्दीकी ने कहा कि प्रदेशभर में हुई बिना मौसम की बारिश से किसानों की फसलें बर्बाद हो गई हैं। उन्होंने कहा कि यह किसानों के लिए “विकट संकट” की घड़ी है, जिसमें सरकार को संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल राहत कदम उठाने चाहिए।

श्री सिद्दीकी ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि विगत दिनों हुई असमय व भारी वर्षा के कारण विशेषकर भदोही जिले सहित प्रदेशभर में धान, मक्का, मूंगफली और अन्य खरीफ फसलें जो कटाई के लिए तैयार थीं, खेतों में ही नष्ट हो गई हैं। कई इलाकों में जलभराव से खड़ी फसलें सड़ने की कगार पर हैं।

उन्होंने कहा कि यह नुकसान किसानों के लिए एक बड़ी आपदा बन गया है और पहले से चुनौतियों से जूझ रहे किसान अब पूरी तरह टूट चुके हैं। सिद्दीकी ने कहा, “ऐसे समय में किसानों का मनोबल बनाए रखना और उन्हें इस संकट से उबारना सरकार का नैतिक दायित्व है।”

उन्होंने मांग की कि प्रभावित क्षेत्रों में फसलों के नुकसान का विशेष सर्वेक्षण अभियान चलाया जाए और किसानों को उनकी बर्बाद फसलों के लिए तत्काल और पर्याप्त आर्थिक मुआवजा दिया जाए। साथ ही, अल्पकालीन कृषि ऋणों की वसूली में छूट दी जाए और किसानों को नए ऋण आसान शर्तों पर उपलब्ध कराए जाएं।

Scroll to Top