लोगों को अब जल्द ही गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के मुताबकि अगले 24 घंटों के भीतर मानसून के केरल पहुंचने की उम्मीद है। 16 साल बाद ऐसा होने जा रहा है, जब मानसून अपने तय समय से एक हफ्ते पहले ही केरल में दस्तक देगा। इससे पहले साल 2001 और 2009 में मानसून अपने तय समय से पहले ही 23 मई को केरल पहुंचा था
आम तौर पर मानसून के केरल पहुंचने की तारीख करीब 1 जून रहती है, हालांकि साल 1918 में 11 मई को ही मानसून ने दस्तक दे दी थी, जो आज तक का केरल में सबसे जल्दी मानसून पहुंचने का रिकॉर्ड है। IMD का कहना है कि अगले 2 से 3 दिनों में केरल में मानसून के आगमन के लिए परिस्थितियां अनुकूल होने की संभावना है। बता दें कि मानसून का आगमन फसलों की सिंचाई और भूजल एवं जलाशयों को पुन भरने के लिए महत्वपूर्ण होता है। IMD ने इस बार सामान्य से अधिक बारिश का अनुमान लगाया है, जो फसलों के लिहाज से काफी अच्छा संकेत है

Upcoming Games
- All Posts
- Biography
- Breaking News
- Business
- Champions Trophy 2025
- Education
- Entertainment
- Environment
- General
- General
- Natural Disasters
- Political Leadership
- Politics
- Respiratory Health
- Sports
- Technology
- Workout