Yearly Archives: 2025

कामकाजी महिलाओं को मिलेगा सखी निवास, बच्चों के लिए डे केयर की भी सुविधा

फरीदाबाद और गुरुग्राम में किया जा रहा छात्रावास का निर्माण चंडीगढ़, 3 फरवरी (संजय राय ,ईशान टाइम्स)-  हरियाणा सरकार कामकाजी महिलाओं की मूलभूत सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए फरीदाबाद सेक्टर- 78 और गुरुग्राम सेक्टर 9 में सखी निवास योजना के तहत महिला छात्रावास का निर्माण करने जा रही है। इससे कामकाजी महिलाओं के रहने की समस्या दूर होगी। सखी निवास में कामकाजी महिलाओं को सुरक्षित और सुविधाजनक आवास मिलेगा। हरियाणा महिला विकास निगम इसकी कार्ययोजना तैयार कर रहा है। सखी निवास में रहने वाली कामकाजी महिलाओं को डे केयर की सभी सुविधा दी जाएगी। वह अपने साथ बच्चों को भी रख सकती हैं। अगर …

Read More »

यात्रियों को अच्छा खाना उपलब्ध कराने की कोशिश – अनिल विज

रेलवे की तर्ज पर खाना उपलब्ध करवाएंगे चंडीगढ़, 3 फरवरी(संजय राय ,ईशान टाइम्स)| – हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि हरियाणा रोडवेज में प्रतिदिन तीन लाख यात्री व कर्मचारी सफर करते हैं तथा उन्हें अच्छा खाना उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किए जा रहे हैं। प्रदेश के पांच बस स्टैंडों पर ट्रायल तौर पर टूरिज्म विभाग द्वारा बसों के यात्रियों को रेलवे की तर्ज पर खाना उपलब्ध कराने के लिए कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हाईवे पर हम रेस्ट हाउस बनाना चाहते हैं ताकि वाहन चालक, महिलाएं व यात्रियों को रिफ्रेश होने …

Read More »

एसडीएम ने  समाधान शिविर में सुनी लोगों की समस्याए

समस्याओं का संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर निवारण करने के दिए निर्देशपंचकूला, 3 फरवरी (डॉ इंद्रा राय ,ईशान टाइम्स) एसडीएम चंद्रकांत कटारिया ने आज लघु सचिवालय के सभागार में सरकार द्वारा निर्देशित समाधान शिविर में जिला के 4 लोगों की समस्याएं सुनी और  संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर नगराधीश विश्वनाथ भी उपस्थित थे।श्री कटारिया ने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी ने जिले की जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रत्येक कार्यदिवस को जिला में प्रातः 10 से 12 बजे तक समाधान शिविर  आयोजित …

Read More »

80 हिमवीरांगनाओं सहित 650 हिमवीर हुए आईटीबीपी की मुख्यधारा में शामिल

संस्थान ने कठोर मेहनत, शारीरिक क्षमता, कई विधाओं में दिया ज्ञानकांस्टेबल पवन सिंह, अमन नेगी, ताशी नांगयाल भूटिया तथा मुस्मान अप्पा को किया सम्मानित पंचकूला 3 फरवरी (डॉ इंद्रा राय ,ईशान टाइम्स) – आईटीबीपी के महानिदेशक राहुल रसगोत्रा ने कहा कि आईटीबीपी जैसे अनुशासित बल में रहकर देश की सेवा करना गौरवशाली है। इस संस्थान में कठोर मेहनत, शारीरिक क्षमता के अतिरिक्त अनेक विधाओं में ज्ञान अर्जित किया है। यह पूरे सेवा काल में पग-पग   पर मार्गदर्शन करेगा ओर साथ ही ड्यूटि के दौरान आने वाली चुनौतियों से निपटने में भी मदद करेगा। महानिदेशक राहुल रसगोत्रा प्रशिक्षण केन्द्र भानू …

Read More »

गरीब और मध्यम वर्ग को समर्पित है बजट : सत्यप्रकाश जरावता

चंडीगढ़,  3 फरवरी(SanjayRai) एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सत्य प्रकाश जरावता ने केंद्रीय बजट 2025-2026 को गरीब और मध्यम वर्ग को समर्पित बजट बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सिद्धि की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ाने का मार्ग प्रशस्त करने वाला है। श्री जरावता ने कहा कि यह बजट देश के नागरिकों की आकांक्षाओं और सपनों को पूरा करने वाला है।एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सत्य प्रकाश जरावता ने कहा कि वित्त मंत्री ने बजट में एससी/एसटी उद्यमियों और महिलाओं के लिए बिना गारंटी के 2 …

Read More »

खेलो इंडिया अब हर एथलीट की यात्रा का एक बड़ा हिस्सा क्यों है? : डॉ. मनसुख मंडाविया

, New Delhi(Ishantimes)| केंद्रीय युवा मामले एवं खेल तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री सात साल पहले, हमने 2018 में खेलो इंडिया स्कूल गेम्स (केआईएसजी) के शुभारंभ के साथ एक आंदोलन को प्रज्वलित किया था। आज, जब मैं देखता हूं कि हम कितनी दूर आ गए हैं, तो मैं बहुत गर्व से भर जाता हूं – न केवल उन पदकों के लिए जो हमने जीते हैं, बल्कि जिस तरह से खेलो इंडिया ने हमारे देश में खेलों के मूल ढांचे को बदल दिया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में संकल्पित, खेलो इंडिया कभी भी केवल पदक जीतने के …

Read More »

बजट 2025-26 से देश विकास को मिलेगी नई गति: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी

बजट 2025-26 से देश विकास को मिलेगी नई गति: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनीकिसानों और MSME के लिए बड़ी सौगात महिला उद्यमियों और स्टार्टअप्स को मिलेगा बढ़ावा शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में ऐतिहासिक निर्णयनई दिल्ली, 01 फरवरी: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने केंद्रीय बजट 2025-26 के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं वित्त मंत्री श्रीमति निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह बजट देश के विकास को नई गति देगा और हरियाणा को भी आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बजट सभी वर्गों का ध्यान रखते हुए तैयार किया गया है, …

Read More »

अगर 12 लाख तक इनकम टैक्स FREE तो ये 10 फीसदी की स्लैब क्यों?

अगर 12 लाख तक इनकम टैक्स FREE तो ये 10 फीसदी की स्लैब क्यों? आसान भाषा में समझें नई दिल्ली। अगर आपकी सैलरी 13 लाख रुपए है और इसे टैक्स स्लैब के हिसाब से 4 हिस्सों में बांट लेते हैं. पहले चार लाख, दूसरे चार लाख, तीसरे चार लाख और आखिरी में बचा एक लाख. पहले चार लाख रुपए पर कोई टैक्स नहीं है. अब अगले 4 से 8 लाख वाला जो हिस्सा है, उसमें 5 प्रतिशत टैक्स लगेगा, यानी ये जाएगा 20 हजार रुपए. अब इसके आगे 8 से 12 लाख रुपये वाले हिस्से पर 10 प्रतिशत टैक्स लगेगा. …

Read More »

बजट 2025-26 से देश विकास को मिलेगी नई गति: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी

किसानों और MSME के लिए बड़ी सौगात महिला उद्यमियों और स्टार्टअप्स को मिलेगा बढ़ावा शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में ऐतिहासिक निर्णय नई दिल्ली, 01 फरवरी(संजय राय )। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने केंद्रीय बजट 2025-26 के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं वित्त मंत्री श्रीमति निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह बजट देश के विकास को नई गति देगा और हरियाणा को भी आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बजट सभी वर्गों का ध्यान रखते हुए तैयार किया गया है, जिससे हरियाणा को भी व्यापक लाभ मिलेगा। Oplus_131072 मुख्यमंत्री श्री …

Read More »

महाकुंभ भगदड़ में 30 की मौत, 60 घायल, 19 घंटे बाद पुलिस ने कबूला

महाकुंभ में संगम तट पर मची भगदड़ में 30 लोगों की मौत हुई है. 60 लोग घायल हुए हैं, जिनका कुंभ क्षेत्र के सेक्टर-2 में बने अस्पताल में इलाज चल रहा है. इस हादसे पर डीआईजी कुंभ और मेला अधिकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी। डीआईजी ने कहा, आज महाकुंभ प्रयागराज में भारी भीड़ का दबाव बना. इस वजह से बैरिकेड्स टूट गए. इसके बाद भीड़ ने लोगों को कुचलना शुरू कर दिया. कुल 90 लोगों को अस्पताल ले जाया गया. इसमें 30 लोगों की मौत हो गई। डीआईजी मेला वैभव कृष्ण ने बताया, महाकुंभ में रात 1-2 बजे के …

Read More »