पंचकूला 17 सितंबर- अग्रजन पत्रिका से इंद्रा गुप्ता- : भारतीय जनता पार्टी जिला पंचकूला के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद डॉ अनिल जैन व प्रदेश संगठन महामंत्री सुरेश भट्ट पंचकूला आएंगे। जानकारी देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा ने बताया कि आगामी 19 सितंबर को प्रदेश प्रभारी डॉ अनिल जैन वह प्रदेश संगठन महामंत्री सुरेश भट्ट जिला के पदाधिकारी व प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। कार्यकर्ताओं को उनके पद के अनुसार दी गई जिम्मेदारियों को किस प्रकार से निभाया जाए उस पर मर्गदर्शन दिया जाएगा। इस बैठक में सांसद,विधायक, प्रदेश पदाधिकारी एवं कार्यकारणी सदस्य, जिला पदाधिकारी एवं कार्यकारणी सदस्य, जिला एवं विधानसभा विस्तारक, जिला परिषद के सदस्य,नगर निगम के पूर्व पार्षद, सरकार में बोर्ड अथवा निगमों के चेयरमैन व सदस्यों के साथ अन्य प्रमुख नेता व जिन्होंने अभी हाल ही में पार्टी ज्वाइन की है वह सब शामिल रहने वाले हैं।
![](https://ishantimes.com/wp-content/uploads/2023/02/03_01_2020-aniljaidnad_19902471.jpg)