भाजपा सरकार बनने से बढ़ेगा देश की राजधानी दिल्ली का गौरव  : धनखड़



 भाजपा के पक्ष में बना राजनीतिक माहौल,भाजपामय हुई समस्त दिल्ली  
 
 भाजपा राष्ट्रीय सचिव औम प्रकाश धनखड़ ने बवाना,  रोहिणी और  नजफगढ़ में किया  प्रचार

चंडीगढ़, 3 फरवरी(संजय राय ,ईशान टाइम्स)।
   भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औम प्रकाश धनखड़ ने बवाना, नजफगढ़ और रोहिणी में  पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने का आह्वान करते हुए कहा कि दिल्ली में भाजपा की सरकार आ रही है ।  बवाना,  रोहिणी और नजफगढ़ के मतदाता दिल्ली की सरकार में अपनी  भागीदारी बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में पांच फरवरी को कमल का बटन दबाएं।
 राष्ट्रीय सचिव श्री धनखड़ ने कहा कि दिल्ली में आप की सरकार घोटालों में लगी रही और देश की राजधानी की गरिमा और गौरव को कम करने का पाप किया है। भाजपा की नीति राष्ट्र हित की रही है और हमारी सरकार बनने से देश की राजधानी दिल्ली का गौरव विश्व पटल पर बढ़ेगा।
  धनखड़ ने कहा कि दिल्ली की जनता पूरी तरह से बदलाव के मूड में है और केजरीवाल से छुटकारा चाहती है। चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने जनता में बदलाव के मूड का अनुभव हुआ है।  इसलिए बवाना से रवींद्र,रोहिणी से बिजेंद्र गुप्ता और नजफगढ़ से नीलम कृष्ण पहलवान बड़े अंतर से चुनाव जीत रहे हैं।
राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि देश की जनता का भरोसा पीएम मोदी जी पर है। मोदी जी जो कहते हैं वह पूरा जरूर करते हैं।  इसलिए दिल्ली की जनता के आशीर्वाद से दिल्ली में बड़े बहुमत से  भाजपा की सरकार बनने जा रही है। इस  दौरान चेयरमैन कप्तान बिरधाना, निगम पार्षद दीपक डबास सहित पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Check Also

सीजेएम सुश्री अपर्णा भारद्वाज ने नशामुक्ति केंद्र का औचक निरीक्षण किया

पंचकुला(डॉ इंद्रा राय ,ईशान टाइम्स)|मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) …

देश में मोदी और हरियाणा में अनिल विज मेरे लिए भगवान समान: वीरेश शांडिल्य

वीरेश शांडिल्य ने कहा कि एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया व उनके तमाम पदाधिकारी अनिल विज …

रोहिणी विधानसभा से भाजपा  प्रत्याशी विजेंद्र गुप्ता का विशाल रोड-शो के साथ चुनाव प्रचार सम्पन्न

*जगह-जगह फूल बरसाकर लोगों ने किया भाजपा प्रत्याशी का स्वागत* *जय श्रीराम, भारत माता की …

चरखी दादरी के गांव रामलवास में नहीं हो रहा कोई खनन व जल दोहन – कृष्ण लाल पंवार

ग्रामीणों की शिकायत पर संबंधित माइन के विरूद्ध की जा चुकी है कार्रवाई 11 दिसंबर, 2024 को …

आत्मनिर्भर भारत की कल्पना साकार करेगा केंद्रीय बजट – रणबीर गंगवा

चण्डीगढ़, 3 फरवरी(संजय राय ,ईशान टाइम्स) – हरियाणा के लोक निर्माण मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *