धान की खरीद तुरंत शुरू करे सरकार- अभय चौटाला

चंडीगढ़। इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने आरोप लगाया कि सरकार एमएसपी पर खरीद नहीं करना चाहती। इसलिए ही खरीद की तारीख पर तारीख दे रही है। किसानों की फसलें पककर तैयार हैं और मंडियां अटी पड़ी हैं, लेकिन सरकार के पास खरीद की कोई योजना नहीं है। चौटाला ने झज्जर में कृषि के तीन कानूनों के खिलाफ सरकार का विरोध कर रहे किसानों पर लाठीचार्ज करने की निंदा की है। चौटाला ने कहा कि धान की खरीद 15 सितंबर से शुरू हो जानी चाहिए थी। ऐसे में किसान धान की फसल को व्यापारियों को औने-पौने दामों में बेचने पर मजबूर हो जाएंगे और फिर किसान की वहीं धान की फसल व्यापारी सरकार से मिलीभगत कर एमएसपी पर बेचकर मोटा मुनाफा कमाएंगे। इससे फिर से एक बहुत बड़े धान घोटाले को अंजाम दिया जाएगा।

Check Also

मुख्यमंत्री ने महाकुंभ के लिए मीडियाकर्मियों की बसों को झंडी दिखाकर किया रवाना

चंडीगढ़, 4 फरवरी (,संजय राय ईशान टाइम्स)। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज यहां महाकुंभ …

सीजेएम सुश्री अपर्णा भारद्वाज ने नशामुक्ति केंद्र का औचक निरीक्षण किया

पंचकुला(डॉ इंद्रा राय ,ईशान टाइम्स)|मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) …

देश में मोदी और हरियाणा में अनिल विज मेरे लिए भगवान समान: वीरेश शांडिल्य

वीरेश शांडिल्य ने कहा कि एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया व उनके तमाम पदाधिकारी अनिल विज …

रोहिणी विधानसभा से भाजपा  प्रत्याशी विजेंद्र गुप्ता का विशाल रोड-शो के साथ चुनाव प्रचार सम्पन्न

*जगह-जगह फूल बरसाकर लोगों ने किया भाजपा प्रत्याशी का स्वागत* *जय श्रीराम, भारत माता की …

भाजपा सरकार बनने से बढ़ेगा देश की राजधानी दिल्ली का गौरव  : धनखड़

 भाजपा के पक्ष में बना राजनीतिक माहौल,भाजपामय हुई समस्त दिल्ली    भाजपा राष्ट्रीय सचिव औम प्रकाश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *