दो सिपाहियों की ट्रक के नीचे दबने से मौत

गिट्टी लदा ट्रक पलटा
गस्त कर लौट रहे पुलिसकर्मी और होमगार्ड के जवान इसमे दबकर मौत

मऊ (ईशान टाइम्स)सराय लखंसी थाना क्षेत्र के ताजोपुर स्थित नरजा पेट्रोल पंप के पास गिट्टी लदा ट्रक पलटने से गश्त कर रहे एक पुलिसकर्मी और एक होमगार्ड के जवान की मौत हो गई। वहीं घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
जानकारी के अनुसार सराय लखंसी थाने पर तैनात सिपाही अरविंद (35) पुत्र रूपचंद निवासी गांव मैथी थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ और होमगार्ड जवान हरेराम यादव (36) पुत्र घुरहू यादव निवासी गांव ढोलबन थाना हलधरपुर दोनों शनिवार की देर रात करीब एक बजे दो पहिया वाहन से गश्त कर रहे थे। इसी दौरान गाजीपुर की तरफ से गिट्टी लादकर मऊ की तरफ आ रहा ट्रक वाहन चेकिंग के दौरान बीच रास्ते में पलट गया। बाइक पर सवार पुलिसकर्मी और होमगार्ड के जवान दोनों उसकी चपेट में आ गए।
घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। बीच रास्ते में ट्रक पलटने से मार्ग भी जाम हो गया। इसी बीच किसी ने घटना की जानकारी पुलिस की दी। मौके पर सीओ सिटी अंजनी कुमार पांडेय और थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह भी पुलिस बल के साथ पहुंचे। जेसीबी लगाकर पुलिसकर्मी और होमगार्ड जवान को गिट्टी के नीचे से निकाला गया।

Check Also

Jak Skutecznie Obstawiać Zakłady Bukmacherskie: Poradnik Dla Początkującyc

Jak Skutecznie Obstawiać Zakłady Bukmacherskie: Poradnik Dla Początkujących Jak Ograć Bukmachera? ️ Content Juventus – …

1win Bahis Şirketinin Sah Web Sitesi 1win 2023 Online Spor Bahisleri, 1win Bahis Şirketine Giriş Yapı

1win Bahis Şirketinin Sah Web Sitesi 1win 2023 Online Spor Bahisleri, 1win Bahis Şirketine Giriş …

Plinko Casino Jeu Des Boules En Ligne & Bonu

Plinko Casino Jeu Des Boules En Ligne & Bonus Plongée Dans Le Online Casino Plinko: …

Мобильное Приложение Chatgpt Благодаря Gpt-4o Очень шустро Наращивает Выручку

Мобильное Приложение Chatgpt Благодаря Gpt-4o Очень шустро Наращивает Выручку” Скачать Мостбет и Андроид%2C Официальное Приложение Бк …

“pin-up 306 Casino ᐉ Rəsmi Kazino Saytı Pinup Onlay

“pin-up 306 Casino ᐉ Rəsmi Kazino Saytı Pinup Onlayn Rəsmi Veb Saytı Bağlayın️ Sürətli Ödənişlər, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *